लाइव न्यूज़ :

राजीव हत्याकांड के दोषियों की रिहाई को लेकर केंद्र पर दबाव बनाती रहेगी तमिलनाडु सरकार :मंत्री

By भाषा | Updated: November 20, 2020 23:31 IST

Open in App

चेन्नई, 20 नवंबर तमिलनाडु के मत्स्यपालन मंत्री डी जयकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अपने इस रुख पर कायम है कि राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों को रिहा किया जाए और इसके लिए वह केंद्र पर दबाव बनाती रहेगी।

जयकुमार ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के समय से इस रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित उम्रकैद की सजा काट रहे सातों दोषियों की समय पूर्व रिहाई के लिए राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश पर जल्द सही फैसला लेंगे।

तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल ने 9 सितंबर, 2018 को आम-सहमति से एक प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल से दोषियों मुरुगन, संथन, पेरारिवलन, रॉबर्ट पायस, जयकुमार, रविचंद्रन और नलिनी को रिहा करने की सिफारिश की थी।

यह तमिलनाडु में बहुत संवेदनशील मुद्दा रहा है और कांग्रेस तथा भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल दोषियों की जल्द रिहाई के पक्ष में रहे हैं।

जब संवाददाताओं ने जय कुमार से पूछा कि क्या शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चेन्नई यात्रा के दौरान राज्य सरकार उनके साथ इस मुद्दे को उठाएगी तो उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्र पर दबाव बनाते आ रहे हैं और बनाते रहेंगे।’’

इस बीच शाह की यात्रा की पूर्वसंध्या पर कुछ जानीमानी फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर पेरारिवलन की रिहाई की मांग की।

अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीट किया, ‘‘1,000 दोषी बच जाएं लेकिन एक बेगुनाह को दंडित नहीं किया जाना चाहिए।’’

अभिनेता विजय सेतुपति और निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने भी पेरारिवलन की रिहाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता