लाइव न्यूज़ :

कोटे के तहत व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने वाले छात्रों की ट्यूशन फीस वहन करेगी तमिलनाडु सरकार

By भाषा | Updated: September 20, 2021 17:26 IST

Open in App

चेन्नई, 20 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 7.5 प्रतिशत कोटे के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों की ट्यूशन फीस और अन्य शुल्क वहन करेगी।

तमिलनाडु सरकार ने पिछले महीने राज्य सरकार के स्कूल के छात्रों को सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी संस्थानों में पेश किए जाने वाले इंजीनियरिंग, कृषि, पशु चिकित्सा, कानून और अन्य व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ''तरजीही आधार'' पर 7.5 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया था।

आरक्षण के फैसले के तहत यहां 50 इंजीनियरिंग उम्मीदवारों को प्रवेश आदेश सौंपते हुए, स्टालिन ने कहा कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में पढ़ाई के इच्छुक सरकारी स्कूलों के 10,000 छात्रों को मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में आरक्षण से लाभ होगा। जबकि 350 अन्य को कृषि, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन और कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''सरकार 7.5 प्रतिशत कोटे के माध्यम से व्यावसायिक कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों की ट्यूशन फीस, छात्रावास शुल्क और यहां तक ​​​​कि परामर्श शुल्क भी वहन करेगी।''

स्टालिन ने कहा कि आरक्षण सरकारी स्कूलों खासकर ग्रामीण इलाकों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के सत्तारूढ़ द्रमुक के प्रयास का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्रों को नए कोटे का लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह