लाइव न्यूज़ :

महामारी की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर चिकित्सा पेशेवरों को प्रशिक्षित करेगी तमिलनाडु सरकार

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:27 IST

Open in App

चेन्नई, 26 जुलाई तमिलनाडु सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुये इसका सामना करने के लिये चिकित्सा पेशेवरों को प्रशिक्षित करने और सबसे अधिक संवेदनशील लोगों का टीकाकरण करने की योजना बना रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ जे राधाकृष्णन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि स्थानीय संक्रमण की नजदीक से निगरानी की जा रही है और पूरा प्रयास किया जायेगा कि महामारी पर रोक लग सके ।

राधाकृष्णन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये चिकित्सकों एवं नर्सों को प्रशिक्षित किया जायेगा और पूरे प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी बाल विभागों के बुनियादी ढांचे को और बेहतर किया जा चुका है।’’

महामारी की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका है ।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसी भी तरह के नये संक्रमण को टाला जाये ।

पूरे प्रदेश में करीब 80 हजार बिस्तर बढाने का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘हमें मानसिक रूप से इसका सामना करने के लिये तैयार रहना होगा । ऑक्सीजन आपूर्ति एवं बिस्तरों को बेहतर बनाने के लिये उचित कदम उठाये गये हैं ।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर एवं सांद्रक पहले से तैयार है । उन्होंने कहा कि लेकिन जो परेशान करने वाले कारक हैं, वह कुछ लोगों का व्यवहार है ।उन्होने कहा कि महामारी की रोकथाम उसकी निगरानी एवं कार्यान्वयन के सरकार के बेहतर प्रयास के बाजवूद लोगों के बीच मौजूद, लापरवाही करने वाला एक शख्स संक्रमितों की संख्या में तेजी ला सकता है।

उन्होने लोगों से कोविड के अनुरूप व्यवहार करने की अपील की । उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब भी न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं जो चिंता का विषय है ।

उन्होंने चेताया कि इससे कोरोना वायरस की रोकथाम के सभी प्रयास प्रभावित होंगे । रविवर को प्रदेश में 1808 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्य 25,48,497 हो गयी है । प्रदेश में 23,364 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह