लाइव न्यूज़ :

पेरियार की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाएगी तमिलनाडु सरकार : स्टालिन

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:00 IST

Open in App

चेन्नई, छह सितंबर तमिलनाडु सरकार ने प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को सुधारवादी नेता ई वी रामासामी पेरियार की जयंती को 'सामाजिक न्याय दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को विधानसभा में इस बात की घोषणा की।

स्टालिन ने कहा कि पेरियार की विचारधारा सामाजिक न्याय, स्वाभिमान, तर्कवाद और समानता के विचारों पर आधारित थी। उनकी विचारधारा ने पिछली शताब्दी के दौरान तमिल समाज के विकास की आधारशिला रखी और यह भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि इसीलिए सरकार ने पेरियार के समतावादी सिद्धांतों के प्रतीकात्मक सुदृढ़ीकरण के तौर पर हर साल उनकी जयंती को 'सामाजिक न्याय दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को राज्य सचिवालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भाईचारा, समानता, स्वाभिमान और तर्कवाद जैसे ऊंचे आदर्शों पर आधारित मूल्यों का पालन करने का संकल्प लेंगे।

मुख्यमंत्री ने तमिल समाज के लिए पेरियार की सेवाओं को याद किया और कहा कि पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की रक्षा का प्रावधान करने वाले, पहले संवैधानिक संशोधन अधिनियम को लागू करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह