लाइव न्यूज़ :

कोयला संकट पर केंद्र के साथ बात करे तमिलनाडु सरकार: पनीरसेल्वम

By भाषा | Updated: October 8, 2021 23:47 IST

Open in App

चेन्नई, आठ अक्टूबर अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार से राज्य में घटते कोयला भंडार के मुद्दे पर केन्द्र सरकार से बात करने और भंडार फिर से पूरा कर संकट टालने का आग्रह किया।

अन्नाद्रमुक नेता ने ताप संयंत्रों के संचालन के लिए ईंधन की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खबरों से संकेत मिलता है कि राज्य के पास केवल चार दिनों का भंडार है और यह बिजली के परिदृश्य से अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि ताप ऊर्जा केंद्रों पर कोयले के भंडार में गिरावट आई है क्योंकि कोयले के केंद्रीय आवंटन में 20,000 टन प्रतिदिन की कमी की गई है।

पनीरसेल्वम ने यहां एक बयान में कहा, ''यह गंभीर चिंता का विषय है। अगर यही स्थिति बनी रही, तो तमिलनाडु एक गंभीर संकट में फंस जाएगा, जिसमें बिजली की कटौती और आर्थिक गिरावट शामिल है। मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और इस मामले को केंद्रीय कोयला मंत्री के समक्ष उठाना चाहिए ताकि भंडार में कमी की भरपाई की जा सके।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार एक स्थायी समाधान के रूप में केंद्र से ओडिशा के चंद्रबिला कोयला ब्लॉक में खनन की अनुमति प्राप्त कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल