लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने 12वीं की परीक्षा स्थगित की, रविवार को लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 18, 2021 21:53 IST

Open in App

(शीर्षक, इंट्रो और तीसरे पैरा में आवश्यक सुधार के साथ रिपीट)

चेन्नई, 18 अप्रैल तमिलनाडु सरकार ने रविवार को 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने, प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने और 20 अप्रैल से रात दस बजे से तड़के चार बजे तक तक रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।

राज्य में कोविड-19 हालात की समीक्षा के लिये यहां मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सरकार ने ये घोषणाएं कीं।

एक आधिकारिक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, लेकिन प्रैक्टिकल परीक्षाएं योजना के अनुसार कराई जाएंगी।

सरकार ने 3 मई से 21 मई के बीच 12वीं की परीक्षाएं कराने की योजना बनाई थी।

रात्रि कर्फ्यू के दौरान ऑटोरिक्शा और टैक्सी समेत निजी और सार्वजनिक परिवहन पर पाबंदी रहेगी।

इस बीच, चिडि़याघर और नीलगिरि तथा कोडाइकनाल जैसे पर्यटन स्थलों पर जाने पर रोक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं