लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ जांच का आदेश दिया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:56 IST

Open in App

चेन्नई, 24 फरवरी तमिलनाडु सरकार ने डीजीपी रैंक के एक अधिकारी पर एक अधीनस्थ अधिकारी द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ में रखा है और आरोपों की जांच के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक समिति गठित की है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव एस के प्रभाकर की ओर से जारी गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) राजेश दास के खिलाफ आरोप लगा है और उन्हें डीजीपी कार्यालय में ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ में रखा गया है।

दास की जगह के जयंत मुरली को सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी का अतिरिक्त डीजीपी-निदेशक बनाया गया है।

प्रभाकर द्वारा जारी एक अन्य आदेश में सरकार ने शिकायत की जांच के लिए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों समेत छह सदस्यों की जांच समिति बनायी है।

योजना और विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जयश्री रघुनंदन इस समिति की अध्यक्षता करेंगी।

बहरहाल, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने एक बयान में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से शिकायत पर तत्काल कदम उठाते हुए दास को निलंबित करने और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे