लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने सप्ताहांत में मंदिरों में दर्शन पर रोक हटाई, दुकानें भी रात 11 बजे तक खुलेंगी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:20 IST

Open in App

चेन्नई, 14 अक्टूबर तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को मंदिरों में सप्ताहांत में पूजा करने पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया और रेस्तरां व बेकरी सहित सभी दुकानों को रात 11 बजे तक खुले रहने की अनुमति दे दी।

सरकार ने कहा कि सप्ताहांत पर समुद्र तटों पर जाने पर लगे प्रतिबंध में भी ढील दी गई है। कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करके ट्यूशन सेंटर खोले जा सकते हैं और रोजगार मेला आयोजित किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तमिलनाडु में महामारी की स्थिति और पड़ोसी राज्यों के हालात की समीक्षा की। उन्होंने हफ्ते के सभी दिन मंदिरों में पूजा करने की अनुमति देने की घोषणा की।

फैसले पर सरकार का आभार जताते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा, “इसी बात पर भाजपा हमेशा से जोर देती रही है और उसने सात अक्टूबर को पूरे राज्य में विरोध- प्रदर्शन भी किया था।”

हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त कुमारगुरुबरन ने कहा, “सरकार ने श्रद्धालुओं को कल से सभी दिन मंदिरों में पूजा करने की अनुमति दे दी है। सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार जरूरी व्यवस्था की जानी है।”

सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और त्योहारों के आयोजन पर प्रतिबंध कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी रहेगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, एक नवंबर से प्ले स्कूल, किंडरगार्टन कक्षाएं और आंगनबाड़ियों को खोलने की इजाजत दी गई है और वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके लगे होने चाहिए।

एक नवंबर से शादियों में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया