लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने 12,110 करोड़ रुपये की फसल ऋण माफी योजना शुरू की

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:17 IST

Open in App

चेन्नई, 13 फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने राज्य में 16 लाख से अधिक किसानों के लिए 12,110 करोड़ रुपये की फसल ऋण माफी योजना की शुरुआत करते हुए यहां नौ किसानों को प्रमाण पत्र दिए।

प्रमाणपत्र में कहा गया है कि सहकारी बैंकों से लिए गए ऋण और 31 जनवरी, 2021 तक का बकाया माफ कर दिया गया है।

यहां एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, कृषि मंत्री के पी अंबलगन और मुख्य सचिव राजीव रंजन के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य सचिवालय में इस कार्यक्रम में भाग लिया।

पलानीस्वामी ने पांच फरवरी को सहकारी बैंकों के 16,43,347 किसानों द्वारा 12,110.74 करोड़ रुपये के फसली ऋण माफ करने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बिना किसी बाधा के खेती जारी रखने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित