लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का आदेश जारी किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:01 IST

Open in App

चेन्नई, तीन नवंबर तमिलनाडु सरकार ने राज्य के पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के लिए एक आधिकारिक आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के निर्देश के बाद बुधवार को यह सरकारी आदेश जारी किया गया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक यह आदेश द्वितीय श्रेणी के पुलिसकर्मियों से लेकर हेड कांस्टेबल पर लागू होगा। इन पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन अवकाश मिलने से न केवल इन्हें मानसिक और शारीरिक थकान को दूर करने का मौका मिलेगा बल्कि वे अवकाश से लौटने के बाद अपने चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरे उत्साह के साथ करेंगे।

गौरतलब है कि स्टालिन ने विधानसभा में 13 सितंबर को पुलिस विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि एक दिन का साप्ताहिक अवकाश मिलने से पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने और परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक आदेश जारी कर पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां