लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने ‘थाई पूषम’ त्योहार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:16 IST

Open in App

चेन्नई, पांच जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को कहा कि भगवान मुरूग की पूजा के लिए समर्पित त्योहार ‘थाई पूषम’ के लिए उन्होंने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है।

पलानीस्वामी ने कहा कि कई जिलों की उनकी यात्रा के दौरान लोगों ने उनसे थाई पूषम को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। साथ ही, लोगों ने यह भी कहा था कि श्रीलंका और मॉरीशस में इस अवसर पर अवकाश रहता है।

उन्होंने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उनके अनुरोध पर विचार करते हुए, मैंने (2021 में) 28 जनवरी को थाई पूषम त्योहार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा आने वाले वर्षों के लिए भी इसे सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल करने का आदेश दिया है। ’’

तमिलनाडु, के अलावा यह त्योहार पड़ोसी राज्य केरल में भी मनाया जाता है। इसके अलावा, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, मॉरीशस और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी तमिल भाषी लोग यह त्योहार मनाते हैं।

यह त्योहार तमिल मास ‘थाई’ (14 जनवरी से 12 फरवरी के बीच) उस दिन मनाया जाता है, जब पूषम नक्षत्र पूर्णिमा के दिन पड़ता है।

शैव परंपरा के मुताबिक यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

गौरतलब है कि भगवान मुरूग की प्रशंसा में किये जाने वाले स्तुति पाठ ‘कंद षष्ठी कवचम’ को पिछले साल एक समूह द्वारा विकृत किये जाने के चलते श्रद्धालुओं में रोष छा जाने और इस घटना के विरोध में भाजपा द्वारा एक यात्रा निकाले जाने के बाद तमिलनाडु सरकार ने यह घोषणा की है।

भगवा पार्टी के तमिलनाडु प्रमुख एल मुरूगन ने बार-बार यह आरोप लगाया है कि मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक ने भगवान मुरूग की प्रशंसा में किये जाने वाले स्तुति पाठ की विषय वस्तु से छेड़छाड़ करने वाले समूह करूप्पर कूटम का समर्थन किया था।

कूटम एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था, जिसे पुलिस कार्रवाई के बाद ब्लॉक कर दिया गया। साथ ही, भाजपा एवं अन्य दक्षिणपंथी संगठनों की शिकायतों के बाद समूह के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो