लाइव न्यूज़ :

नलिनी की पैरोल अर्जी पर विचार कर रही है तमिलनाडु सरकार, मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया गया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:05 IST

Open in App

चेन्नई, 20 दिसंबर मद्रास उच्च न्यायालय को सोमवार को सूचित किया गया कि तमिलनाडु सरकार राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरण को पैरोल देने पर विचार कर रही है।

नलिनी की मां पद्मा की याचिका पर आज सुनवाई के दौरान राज्य के सरकारी अभियोजक मोहम्मद हसन जिन्ना ने न्यायमूर्ति पी. एन. प्रकाश और न्यायमूर्ति आर. हेमतला की खंड पीठ को यह जानकारी दी।

पद्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि वह बहुत बीमार हैं और चाहती हैं कि उनकी बेटी पास रहे। इस संबंध में उन्होंने राज्य सरकार से कई बार नलिनी को एक महीने का पैरोल देने का अनुरोध किया है लेकिन उसपर कोई सुनवाई नहीं हुई।

जिन्ना ने पीठ को बताया कि सरकार अर्जी पर विचार कर रही है और अदालत को फैसले से अवगत कराने के लिए कुछ और वक्त मांगा।

पीठ ने तीन दिन का और समय देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 दिसंबर की तारीख तय की है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी। इस संबंध में मुरुगन, संतन, पेरारिवलन, जयकुमार, रॉबर्ट पयास, रविचन्द्रन और नलिनी को उम्रकैद की सजा सुनायी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया