लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने शशिकला के रिश्तेदारों की संपत्तियां जब्त की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 23:34 IST

Open in App

चेन्नई, सात फरवरी तमिलनाडु सरकार ने रविवार को बताया कि अन्नाद्रमुक से निष्कासित की गईं नेता वी के शशिकला के करीबी रिश्तेदार और एक संपत्ति मामले में सह-दोषी वी एन सुधाकरण और जे इलावरसी की संपत्तियों को उच्चतम न्यायालय के 2017 के एक आदेश का अनुपालन करते हुए जब्त कर लिया गया है।

संपत्ति मामले में चार साल की जेल की सजा काटने के बाद शशिकला की राज्य वापसी से एक दिन पहले सरकार ने इसकी जानकारी दी है।

शशिकला के अलावा सुधाकरण और इलावरसी को भी उच्चतम न्यायालय ने 2017 में चार साल की जेल की सजा सुनाई थी। शशिकला सजा काटने के बाद 27 जनवरी को रिहा हो गईं जबकि ये दोनों अभी जेल में हैं और इनकी सजा भी जल्द ही पूरी होने की संभावना है।

शशिकला सोमवार को कर्नाटक से सड़क मार्ग के जरिए राज्य में लौटने वाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए