लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: बकरी चोर गिरोह ने पुलिसकर्मी की हत्या की, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 00:06 IST

Open in App

पुडुकोट्टाई, 21 नवंबर तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई में रविवार को बकरी चोर गिरोह ने विशेष उप निरीक्षक (एसएसआई) भूमिनाथन की उस समय हत्या कर दी, जब वह चोरों को पकड़ने के लिए उनका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रात्रि गश्त पर तैनात भूमिनाथन ने दो पहिया वाहन पर बकरी चुराकर ले जा रहे चोरों के पुलिस जांच चौकी पर नहीं रूकने पर उनका पीछा किया।

पुलिस ने बताया कि काफी दूर तक पीछा करने के बाद एसएसआई ने चोरों को कीरानुर पुलिस थाना क्षेत्र में दबोच लिया और इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार हथियार से भूमिनाथन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

भूमिनाथन द्वारा चोरों का पीछा करने की घटना इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जोकि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस बीच, एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पुलिसकर्मी की मौत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आश्रित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं