लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु को जनसंख्या के अनुपात में टीके की कम खुराक दी गई: स्टालिन

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:46 IST

Open in App

चेन्नई, 13 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री से कहा कि राज्य को उसकी जनसंख्या के अनुपात में कोविड-19 रोधी टीके की पर्याप्त खुराक नहीं मिली है जिससे टीके की कमी हो गई है। इसके साथ ही स्टालिन ने टीके की एक करोड़ खुराक की मांग की।

तमिलनाडु को आठ जुलाई 2021 तक, 18 से 44 आयु वर्ग के लिए केंद्र से टीके की 29,18,110 खुराक और 45 वर्ष की आयु से अधिक के लाभार्थियों के लिए 1,30,08,440 खुराक मिल चुकी है। स्टालिन ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि टीके की कमी होने के कारण तमिलनाडु में टीके की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा, “टीका लगवाने के प्रति लोगों की हिचक को दूर करने का मेरी सरकार का प्रयास अब जन आंदोलन बन चुका है और यह पूरी तरह से टीके उपलब्धि पर निर्भर है।”

स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायलय में कहा था कि राज्यों को 18 से 44 आयु वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में टीके का आवंटन किया गया है ताकि बराबर वितरण सुनिश्चित किया जा सके लेकिन तमिलनाडु को उसकी जनसंख्या के हिसाब से टीके की खुराक नहीं दी गई जिससे टीके की कमी हो गई है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा, “हमारे राज्य को लाभार्थियों की संख्या के प्रति हजार पर टीके की केवल 302 खुराक दी गई है। गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान की तुलना में यह बेहद कम है। प्रति एक हजार लाभार्थी पर गुजरात को 533, कर्नाटक को 493 और राजस्थान को 446 खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन