लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : पर्स सीन नेट (जाल) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर मछुआरों का आंदोलन तेज

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:33 IST

Open in App

मयिलादुथुराई (तमिलनाडु), 19 जुलाई तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले के चंद्रपाड़ी, थिरुमुलाईवासल और 11 अन्य गांवों के हजारों मछुआरों ने सोमवार को पर्स सीन नेट (जाल) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन और तेज कर दिया।

समुद्री संसाधनों को संरक्षित करने के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार ने वर्ष 2000 में तमिलनाडु समुद्री मत्स्य पालन विनियमन अधिनियम, 1983 को लागू करके जालों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

वर्ष 2018 में मद्रास उच्च न्यायालय ने इस प्रतिबंध को बरकरार रखने का फैसला सुनाया था। यहां के मछुआरे तब से ही लगातार यह कह रहे हैं कि प्रतिबंध से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। मछुआरों ने प्रतिबंध को वापस लेने की मांग की है।

गौरतलब है कि मछुआरों ने 17 जुलाई को चंद्रपाड़ी और थिरुमुलाईवासल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। चंद्रपाड़ी से सैकड़ों मछुआरों ने आंदोलन के तहत अपने राशन कार्ड और आधार कार्ड सौंपने के लिए तरंगमबादी तालुक कार्यालय की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं