लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मछुआरों का आरोप, श्रीलंकाई नौसैनिकों ने पीछा किया और कीमती जालों को ''नुकसान'' पहुंचाया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:35 IST

Open in App

रामेश्वरम, चार जुलाई तमिलनाडु के रामेश्वरम में मछुआरों ने आरोप लगाया है कि जब वे पाल्क जलडमरूमध्य में मछलियां पकड़ रहे थे तो श्रीलंकाई नौसेनिकों ने लगभग एक-एक लाख रुपये मूल्य के मछली पकड़ने वाले करीब 30 जालों को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी तरफ हथियार तानते हुए उनका पीछा किया।

मछुआरों के संघ के प्रमुख सेसु राजा ने यहां कहा कि शनिवार रात को मछुआरे जब लगभग 597 नौकाओं में मछली पकड़ने के लिये निकले तो श्रीलंकाई नौसैनिकों बंदूकें तानते हुए उनका पीछा किया और ''लगभग एक-एक लाख रुपये के मूल्य के जाल काट दिये। ''

उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसैनिकों की ओर से भारतीय मछुआरों पर हमले बढ़ रहे हैं और वे मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

राजा ने कहा, ''हम अपनी नौका बेचने की कोशिश करें और यह पेशा छोड़ कुछ और काम करें, लेकिन नौकाओं का कोई खरीददार भी नहीं मिल रहा।''

उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों को मछुआरों, उनकी नौकाओं, जाल और अन्य सामान की सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए