तमिलनाडु : श्रीलंकाई अधिकारियों को मिला मछुआरे का शव परिवार को सौंपा गया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:31 IST2021-10-23T21:31:05+5:302021-10-23T21:31:05+5:30

Tamil Nadu: Fisherman's body handed over to family found by Sri Lankan authorities | तमिलनाडु : श्रीलंकाई अधिकारियों को मिला मछुआरे का शव परिवार को सौंपा गया

तमिलनाडु : श्रीलंकाई अधिकारियों को मिला मछुआरे का शव परिवार को सौंपा गया

चेन्नई, 23 अक्टूबर श्रीलंकाई अधिकारियों को कुछ दिन पहले मिला 28 वर्षीय मछुआरे का शव शनिवार को अधिकारियों ने तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले में उसके परिवार को सौंप दिया। कानून मंत्री एस रघुपति ने पुडुकोट्टई जिले में कोट्टईपट्टिनम के मछुआरे आर राजकिरण के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र समर्पित कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। कई स्थानीय मछुआरों और लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा आदेशित 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को कोट्टईपट्टिनम के तीन मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में निकले थे और श्रीलंकाई नौसेना का एक जहाज उनकी नाव से टकरा गया था।

इसके बाद राजकिरण जो उस जहाज के तीन मछुआरों में से एक था, लापता हो गया और उसका शव बाद में श्रीलंकाई नौसैनिक अधिकारियों को मिला। जबकि दो अन्य को हिरासत में ले लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu: Fisherman's body handed over to family found by Sri Lankan authorities

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे