लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के किसान ने बनाया PM मोदी का मंदिर, रोज सुबह करता है पूजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 16:03 IST

पी शंकर (50) नाम के इस किसान ने यहां से करीब 63 किलोमीटर दूर इराकुड़ी गांव में पिछले सप्ताह मंदिर का उद्घाटन किया और वह प्रतिदिन आरती करता है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के एक किसान ने अपने खेत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाया है मंदिर की लागत करीब 1.2 लाख रुपये है

तमिलनाडु के एक किसान ने अपने खेत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाया है और कहा कि वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है और उसे इसका फायदा भी मिला है।

पी शंकर (50) नाम के इस किसान ने यहां से करीब 63 किलोमीटर दूर इराकुड़ी गांव में पिछले सप्ताह मंदिर का उद्घाटन किया और वह प्रतिदिन आरती करता है। ये मंदिर आठ गुणा आठ फुट का है और इसकी फर्श पर टाइल लगी हुई हैं। लोगों के स्वागत के लिए परंपरागत रंगोली भी बनाई गई है।

मंदिर की लागत करीब 1.2 लाख रुपये है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक मूर्ति लगी है। मोदी की मूर्ति के दोनों तरफ परंपरागत दीप जलाए गए हैं। उनके माथे पर तिलक लगा है और मूर्ति में प्रधानमंत्री गुलाबी कुर्ते और नीले शॉल में दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि अय्या (प्रधानमंत्री मोदी के लिए सम्मानजनक संबोधन) के मंदिर का निर्माण करीब आठ महीने पहले शुरू हुआ था।

शंकर ने बताया, “कुछ दिक्कतों के चलते मैं इसे जल्दी नहीं पूरा कर सका और मंदिर का उद्घाटन पिछले सप्ताह हुआ।” उन्होंने बताया कि उसे केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला और उसे प्रधानमत्री की ऐसी पहल बेहद पसंद हैं।

उन्होंने बताया, “मुझे किसानों की योजना के तहत 2000 रुपये (प्रधानमंत्री सम्मान निधि), गैस (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) और शौचालय की सुविधा (घर-घर शौचालय योजना) मिली।” भाजपा के तिरुचिरापल्ली क्षेत्र के प्रभारी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ला कन्नन ने बताया कि यह किसान पार्टी का सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने शंकर से पार्टी में शामिल होने और लोगों की भलाई के लिए काम करने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन