तमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2026 22:03 IST2026-03-29T22:02:56+5:302026-03-29T22:03:58+5:30

Tamil Nadu Elections: द्रमुक अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के लिए जारी किए गए कूपन का इस्तेमाल टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव जैसे घरेलू उपकरण खरीदने या उन्हें बदलने के लिए किया जा सकता है।

Tamil Nadu Elections coupon scheme worth Rs 8000, buy TV, refrigerator, washing machine, mixer, microwave oven, induction stove DMK welfare curveball Families | तमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

file photo

Highlightsकई कल्याणकारी योजनायें लागू करने का वादा किया। द्रमुक के चुनावी वादों को ‘सुपरस्टार’ करार दिया।परिवारों की महिलाओं को, जो आयकर के दायरे में नहीं आती हैं।

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने रविवार को 23 अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं को घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने/बदलने के लिए 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। स्टालिन ने द्रमुक के सत्ता में लौटने पर शिक्षा, उद्योग और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई कल्याणकारी योजनायें लागू करने का वादा किया। उन्होंने द्रमुक के चुनावी वादों को ‘सुपरस्टार’ करार दिया।

द्रमुक अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के लिए जारी किए गए कूपन का इस्तेमाल टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव जैसे घरेलू उपकरण खरीदने या उन्हें बदलने के लिए किया जा सकता है। स्टालिन ने कहा, ‘‘यह नयी ‘इल्लैरसी’ योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत, उन परिवारों की महिलाओं को, जो आयकर के दायरे में नहीं आती हैं।

निवास स्थान के आस-पास की दुकानों से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए 8,000 रुपये का एकमुश्त कूपन प्रदान किया जाएगा।’’ तमिल में ‘इल्लैरसी’ का शाब्दिक अर्थ ‘घर की रानी’ होता है, और वास्तव में यह परिवार की महिला मुखिया को संदर्भित करता है। महिलाओं, छात्राओं, किसानों और मछुआरों को लक्षित करते कल्याणकारी उपायों की घोषणा करते हुए कहा,‘मैंने कुछ मुख्य बिंदुओं का उल्लेख किया है।’

स्टालिन ने कहा, ‘‘तमिलनाडु चुनावों में आमतौर पर द्रमुक का चुनावी घोषणापत्र ‘हीरो’ होता है, लेकिन अब द्रविड़ मॉडल 2.0 का चुनावी घोषणापत्र ‘सुपरस्टार’ बन गया है।’’ उन्होंने भरोसा जताया कि 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में पार्टी नीत गठबंधन 234 में से 200 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करेगा।

सत्तारूढ़ द्रमुक ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उपचार की सीमा को 10 लाख रुपये करना (वार्षिक आय सीमा में वृद्धि के साथ), 50 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्गों, विधवाओं और अविवाहित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह करने, कलैनार मगलीर उरुमई थोगई योजना के तहत मासिक अनुदान को दोगुना करके 2,000 रुपये करना और इस योजना के तहत नई पात्र महिलाओं को शामिल करने का वादा किया है। द्रमुक ने मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का विस्तार आठवीं कक्षा तक के छात्रों तक करने और मुफ्त बिजली प्राप्त करने वाले 20 लाख से अधिक किसानों को बिना मीटर के आधुनिक इलेक्ट्रिक पंप सेट निशुल्क उपलब्ध कराने सहित कई घोषणाएं की हैं।

द्रमुक प्रमुख ने धान की खरीद दर को बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने की खरीद दर को बढ़ाकर 4,500 रुपये प्रति टन करने का भरोसा दिया। पार्टी ने घोषणापत्र में कहा कि कलैग्नारिन कनवु इल्लम आवास योजना और अन्य विभिन्न आवास योजनाओं के तहत लगभग 10 लाख नए पक्के मकान बनाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य 2030 तक तमिलनाडु को झोपड़ी-मुक्त बनाना है।

स्टालिन ने कहा कि ‘नान मुधलवन योजना’ के तहत उच्च शिक्षा पूरी कर चुके पांच लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा और नामांकन कराने और छह महीने का प्रशिक्षण पूरा करने पर उन्हें प्रति माह 1,500 रुपये भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में 50 लाख रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से 18 लाख करोड़ रुपये का विदेशी निवेश सुनिश्चित करेगी।

स्टालिन ने कहा कि पुधुमई पेन और तमिल पुधलवन योजनाओं के तहत छात्रों को मिलने वाला मासिक उच्च शिक्षा अनुदान 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये किया जाएगा। सभी महाविद्यालय छात्रों को लगभग 35 लाख मुफ्त लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोयंबटूर, सेलम, मदुरै और तिरुचिरापल्ली के आसपास चार भविष्य के लिए तैयार वैश्विक शहरों की स्थापना के अलावा, तमिलनाडु भर में लगभग ‘50 सेम्मोझी पूंगा’ (वनस्पति उद्यान) का निर्माण किया जाएगा। स्टालिन ने अपने संबोधन में विश्वास जताया कि द्रमुक ‘सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है’।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आत्मविश्वास सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु के सभी लोगों का है, क्योंकि किसी भी राज्य सरकार ने इतनी उपलब्धियां हासिल नहीं की हैं। इतनी कीर्ति तोड़ने वाली योजनाएं लागू की गई हैं। हमने दो अंकों की वृद्धि दर हासिल की है।’’,द्रमुक का घोषणापत्र पार्टी की उप महासचिव और लोकसभा सदस्य कनिमोई के नेतृत्व वाली टीम ने तैयार किया है, जिसमें दो राज्य मंत्री भी शामिल थे। स्टालिन ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया।

Web Title: Tamil Nadu Elections coupon scheme worth Rs 8000, buy TV, refrigerator, washing machine, mixer, microwave oven, induction stove DMK welfare curveball Families

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे