लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु चुनाव : रायपुरम सीट वापस पाना द्रमुक के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:19 IST

Open in App

चेन्नई, 28 मार्च तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चेन्नई शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित रायपुरम सीट विपक्षी दल द्रमुक के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है और इस सीट को वापस पाने के लिए वह जी जान से कोशिश कर रही है। पार्टी ने 2001 में यह सीट गंवा दी थी और तब से इस पर अन्नाद्रमुक का कब्जा है।

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव छह अप्रैल को होंगे। मतगणना दो मई को होगी।

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और राज्य के मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने इस विधानसभा सीट पर लगातार चार चुनावों में द्रमुक और उसके सहयोगी दल कांग्रेस के उम्मीदवारों को मात दी है।

रायपुरम विधानसभा सीट से द्रमुक और कांग्रेस उम्मीदवारों को लगातार शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

इस सीट पर जयकुमार के समर्थक उन्हें ‘डीजे अन्ना’ (बड़ा भाई) कहते हैं। वह 1996 में द्रमुक के आर. मथिवानन से विधानसभा चुनाव हारे थे, जब सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के खिलाफ सत्ता विरोधी जबरदस्त लहर थी।

उन्होंने यहां से पहली बार 1991 में शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद, 2001 के चुनाव में जीत हासिल की और फिर 2006, 2011 और 2016 में इस सीट पर अपना कब्जा बनाए रखा।

उनका चुनाव प्रचार का अलग तरीका भीड़ को खींच लाता है और हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सफेद टोपी पहनने से भी नहीं हिचकिचाते। ऐसी ही सफेद टोपी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन पहनते थे। जयकुमार, लोगों से जुड़ने के लिए रामचंद्रन की फिल्मों के मशहूर गीत भी गाते हैं।

जयकुमार ने हाल ही में चुनाव प्रचार करने के बाद अपने घर जाते हुए युवाओं के साथ कबड्डी खेलकर सभी को चौंका दिया था।

इस सीट पर उन्हें द्रमुक के 54 वर्षीय उम्मीदवार आर मूर्ति चुनौती दे रहे हैं। वह आईड्रीम्स सिनेमाज और आईड्रीम्स संपत्तियों के मालिक हैं।

मूर्ति ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम अब भी पेयजल और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कुछ इलाकों में सीवर का पानी पेयजल के साथ मिल जाता है। इसे फौरन ठीक करने की जरूरत है।’’

हालांकि, अपने गढ़ से सातवीं बार चुनाव लड़ रहे जयकुमार इस बार भी विजयी होने को लेकर आश्वस्त हैं।

छह अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए इस सीट पर कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं