लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः 500 करोड़ रूपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:54 IST

Open in App

चेन्नई (तमिलनाडु) , 21 अप्रैल डीआरआई अधिकारियों ने तूतीकोरिन के वी ओ सी बंदरगाह पहुंचे एक मालवाहक जहाज से करीब 500 करोड़ रूपये मूल्य का 300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह जहाज पनामा से रवाना हुआ था और एंटवर्प और कोलंबो बंदरगाहों से होता हुआ तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचा था।

उनके अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने इसकी तलाशी ली और लकड़ियों के बीच से सफेद रंग की दबी हुई 302ईंटे जब्त की। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रतिबंधित सामग्री 303 किलोग्राम है और संदेह है कि यह कोकीन है। इस मालवाहक पर लकड़ियों की खेप होने की बात बतायी गयी थी।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी द्वारा की गई यह बड़ी जब्ती है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित सामग्री का कुल मूल्य करीब 500 करोड़ रूपये हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित सामग्री एनडीपीएस अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त कर ली गयी है और मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो