लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : द्रमुक सांसद ने हत्या के मामले में स्थानीय अदालत में समर्पण किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:02 IST

Open in App

कुड्डालोर (तमिलनाडु), 11 अक्टूबर द्रमुक से लोकसभा सदस्य टी. आर. वी. एस. रमेश ने हत्या के मामले में सोमवार को तमिलनाडु की एक अदालत में समर्पण कर दिया।

कुड्डालोर सीट से सांसद के खिलाफ हत्या के मामले की जांच सीबी-सीआईडी कर रही है।

यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित पनरुति के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए 50 वर्षीय सांसद को बुधवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाद में उन्हें जिले के उपकारागार में रखा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि कोविड-19 की जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कुड्डालोर केन्द्रीय कारागार में बंद किया जाएगा। रिपोर्ट कल तक आने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि रमेश को बुधवार को पनरुति के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

सांसद का नाम कुड्डालोर जिले के पनरुति में स्थित उनके काजू तोड़ने की इकाई के कर्मचारी गोविंदारासु की कथित हत्या से जुड़ी प्राथमिकी में शामिल है।

पिछले महीने हुई कर्मचारी की कथित हत्या के मामले में रमेश के सहायक सहित पांच लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि वे सांसद की तलाश में थे उसी दौरान उन्होंने अदालत में समर्पण किया।

रमेश के खिलाफ हत्या, गैरकानूनी रूप से बंधक बनाना, षड्यंत्र और साक्ष्य मिटाने संबंधी भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है और इसकी जांच सीबी-सीआईडी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल