लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना से डीएमके विधायक की मौत, आज ही था इनका 62वां जन्मदिन भी

By विनीत कुमार | Updated: June 10, 2020 09:57 IST

चेन्नई में डीएमके विधायक जे. अन्बाझगन की कोरोना से मौत हो गई है। अन्बाझगन करीब एक हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे और इनका इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके विधायक जे. अन्बाझगन की चेन्नई में कोरोना संक्रमण से मौतपिछले करीब एक हफ्ते से चल रहा था अन्बाझगन का इलाज, आज सुबह हुई मौत

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) विधायक जे. अन्बाझगन  (J Anbazhagan) की मौत हो गई है। कोविड-19 संक्रमित हुए अन्बाझगन  की मौत बुधवार सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में हुई। करीब एक हफ्ते पहले वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। कोरोना वायरस से देश में किसी जनप्रतिनिधि की मौत का ये पहला मामला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आज ही उनका 62वां जन्मदिन भी था।

अन्बाझगन को 2 जून को चेन्नई के करीब क्रोमेपेट स्थित डॉक्टर रेला इंस्टिट्यूट एंड मेडिकल सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार से उनकी तबियत ज्यादा खराब होने लगी थी। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 'वेंटिलेशन सहित तमाम मेडिकल कोशिशों के बावजूद वे बीमारी को मात नहीं दे सके।' उन्हें सुबह 8.05 बजे मृत घोषित किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबियत लगातार खराब हो रही थी। वे लगातार वेंटिलेटर पर थे। एक डॉक्टर के अनुसार एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें कम ऑक्सिजन देने की जरूरत पड़ रही थी, उस समय ऐसा लगा कि सबकुछ ठीक हो रहा है। हालांकि, डॉक्टर अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सके।

अन्बाझगन तमिलनाडु के चेन्नई के चेपॉक विधासभा क्षेत्र से विधायक थे। तीन बार विधायक रहे अन्बाझगन 2001, 2011 और 2016 में विधानसभा तक पहुंचने में कामयाब रहे। साल 2001 में वे चेन्नई के टी नगर विधानसभा क्षेत्र से एमएलए बने थे। साल 2006 में हार के बाद वे 2011 उन्होंने चेपॉक से चुनाव लड़ा।

डीएमके प्रेसिडेंट एमके स्टालिन ने अन्बाझगन की मौत दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात का भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि अन्बाझगन अब हमारे साथ नहीं हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं उनके परिवार वालों को कैसे सांत्वना दूं।' तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने भी अन्बाझगन की मौत पर दुख जताया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडुडीएमकेकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया