लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : तिरुचिरापल्ली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को चुनाव ड्यूटी से हटाया गया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 23:42 IST

Open in App

चेन्नई, 25 मार्च निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले तिरुचिरापल्ली जिले से एक करोड़ रुपये जब्त किये जाने के बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप जिलाधिकारी का तबादला कर उन्हें गैर-चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर दिया है।

आयोग ने कहा कि विशेष पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि यह मामला ''तिरुचिरापल्ली में एक करोड़ रुपये जब्त होने'' होने से संबंधित है।

आयोग ने कहा कि सीईओ से हुए संवाद के आधार पर उसने जिले के एसपी पी. राजन का तबादला कर उन्हें गैर चुनावी ड्यूटी पर तैनात करने को मंजूरी दे दी है।

इसी प्रकार, जिलाधिकारी एस. शिवरासू और श्रीरंगम के उप जिलाधिकारी निशांत कृष्ण का भी तबादला कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां