लाइव न्यूज़ :

चेन्नई दौरे में लोगों से बातचीत नहीं करने के लिए तमिलनाडु कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की आलोचना की

By भाषा | Updated: February 15, 2021 20:54 IST

Open in App

चेन्नई, 15 फरवरी कांग्रेस ने परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए 14 फरवरी को यहां आए प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से बातचीत नहीं करने को लेकर सोमवार को उनकी आलोचना की। साथ ही पार्टी ने अपने नेता राहुल गांधी की तीन दिवसीय दक्षिण तमिलनाडु के दौरे की घोषणा की जिसमें वह अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत करेंगे।

तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने यहां कहा कि 27 फरवरी, 28 फरवरी और एक मार्च को गांधी पांच दक्षिणी जिलों कन्याकुमारी, तिरूनेलवेली, तेनकासी, तूतीकोरिन और विरूधनगर का दौरा करेंगे।

प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता किसानों, विद्यार्थियों, छोटे, मध्यम और सूक्ष्य उद्योगों सहित समाज के विभिन्न तबके के साथ वार्ता करेंगे और सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने रविवार को यहां विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने आए प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से बातचीत नहीं करने की आलोचना की और कहा कि गांधी ‘जनता के नेता’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र