लाइव न्यूज़ :

राजीव हत्याकांड के दोषियों को रिहा करने की स्टालिन की मांग से तमिलनाडु कांग्रेस नाराज

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:31 IST

Open in App

चेन्नई, 21 मई तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सातों दोषियों को रिहा करने की मांग से सहमत नहीं है। पार्टी ने कहा कि वह ‘ इस ‘ राजनीतिक दबाव’ को अस्वीकार करती है।

द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर हत्या के दोषियों को तुरंत रिहा करने की मांग की थी। इसके एक दिन बाद ही तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष केएस अलागिरि ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे और राष्ट्रपति को पत्र लिखने के मामले में स्टालिन के साथ नहीं है।

अलागिरि ने दोषियों को रिहा करने और स्टालिन द्वारा इसके लिए राष्ट्रपति कोविंद को पत्र लिखने के सवाल पर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम इससे सहमत नहीं हैं।’’

राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के मौके पर यहां पार्टी मुख्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद अलागिरि ने कहा कि दोषियों में धर्म, जाति, भाषा और नस्ल के आधार पर अंतर नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ केवल अदालत द्वारा दोषी को सजा दी जानी चाहिए और रिहा किया जाना चाहिए, ऐसे मामलों में ‘राजनीतिक दबाव’ नहीं होना चाहिए और यही टीएनसीसी का रुख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो