मछुआरों की रिहाई के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:03 IST2021-10-15T22:03:06+5:302021-10-15T22:03:06+5:30

Tamil Nadu CM writes to PM for release of fishermen | मछुआरों की रिहाई के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

मछुआरों की रिहाई के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

चेन्नई, 15 अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर, राज्य के 23 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना की हिरासत से रिहा करवाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त स्टालिन ने इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

पत्र में कहा गया कि मछुआरे 11 अक्टूबर को नागपट्टिनम से समुद्र में रवाना हुए थे और 13 अक्टूबर को उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने पॉइंट पेड्रो के पास गिरफ्तार कर लिया था और कराइनगर नौसैनिक अड्डे पर हिरासत में रखा गया। स्टालिन ने कहा, “यह अत्यंत निदंनीय है।”

तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने और भारत तथा श्रीलंका के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अंत करने के लिए स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया।

स्टालिन ने 23 मछुआरों की शीघ्र रिहाई के लिए श्रीलंका के अधिकारियों से राजनयिक स्तर पर बातचीत करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu CM writes to PM for release of fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे