लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से नीट से संबंधित विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:20 IST

Open in App

चेन्नई, 29 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को राज्यपाल आर एन रवि से आग्रह किया कि वह राज्य को नीट के दायरे से बाहर रखने तथा 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला देने के लिये विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को मंजूरी के वास्ते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजें

स्टालिन ने यहां राजभवन में रवि से मुलाकात की और उनसे विधेयक को तत्काल कोविंद को भेजने का अनुरोध किया ताकि इसके लिए राष्ट्रपति की शीघ्र स्वीकृति मिल सके।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां कहा गया है कि मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन, स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम और शीर्ष सरकारी अधिकारी भी थे। राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारी बारिश और कोविड-19 महामारी के संबंध में सरकार की पहलों पर भी बैठक में चर्चा हुई।

इस साल मई में सत्ता में आने के बाद, द्रमुक सरकार ने सलेम में एक मेडिकल परीक्षार्थी की आत्महत्या की पृष्ठभूमि में यह विधेयक पारित कराया था।

राज्य विधानसभा ने 13 सितंबर 2021 को तमिलनाडु स्नातक मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश विधेयक, 2021 पारित किया था। इस विधेयक में राज्य को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के दायरे से बाहर रखने और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दाखिला देने की अनुशंसा की गई थी।

विधेयक की प्रस्तावना के अनुसार, नीट दाखिले का उचित या न्यायसंगत तरीका नहीं है क्योंकि यह समाज के अमीर और समृद्ध वर्गों के पक्ष में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह