लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से नीट से संबंधित विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:07 IST

Open in App

चेन्नई, 29 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को राज्यपाल आर एन रवि से आग्रह किया कि वह राज्य को नीट के दायरे से बाहर रखने तथा 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला देने के लिये विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को मंजूरी के वास्ते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजें।

स्टालिन ने यहां राजभवन में रवि से मुलाकात की और उनसे विधेयक को तत्काल कोविंद को भेजने का अनुरोध किया ताकि इसके लिए राष्ट्रपति की शीघ्र स्वीकृति मिल सके।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां कहा गया है कि मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन, स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम और शीर्ष सरकारी अधिकारी भी थे। राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारी बारिश और कोविड-19 महामारी के संबंध में सरकार की पहलों पर भी बैठक में चर्चा हुई।

इस साल मई में सत्ता में आने के बाद, द्रमुक सरकार ने सलेम में एक मेडिकल परीक्षार्थी की आत्महत्या की पृष्ठभूमि में यह विधेयक पारित कराया था।

राज्य विधानसभा ने 13 सितंबर 2021 को तमिलनाडु स्नातक मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश विधेयक, 2021 पारित किया था। इस विधेयक में राज्य को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के दायरे से बाहर रखने और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दाखिला देने की अनुशंसा की गई थी।

विधेयक की प्रस्तावना के अनुसार, नीट दाखिले का उचित या न्यायसंगत तरीका नहीं है क्योंकि यह समाज के अमीर और समृद्ध वर्गों के पक्ष में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू