लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राज्य में कोविड-19 दिशानिर्देशों को कड़ाई से लागू करवाएं : अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: August 1, 2021 15:36 IST

Open in App

चेन्नई, एक अगस्त तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में कोविड-19 अनुकूल दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन हो और लोगों को ‘कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर से बचाने’ के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

राज्य में 29 जुलाई से कोविड-19 के नए मरीजों की संख्या में आंशिक वृद्धि को इंगित करते हुए पन्नीरसेल्वम ने कहा कि कोरोना वायरस संबंधी नियमों का ठीक से पालन नहीं कराया जाना मामलों में वृद्धि का कारण है।

अन्नाद्रमुक नेता और विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पन्नीरसेल्वम ने कहा कि चेन्नई के नौ स्थानों पर दुकानों और बाजारों को बंद करने और कुछ पूजास्थलों में दर्शन की अनुमति नहीं देना स्वागत योग्य फैसला है और दिशानिर्देशों के अनुपालन की उचित निगरानी अहम है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि केरल में बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर पड़ोसी राज्य से तमिलनाडु आ रहे लोगों पर भी नजर रखी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा