तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:36 IST2021-06-11T17:36:58+5:302021-06-11T17:36:58+5:30

Tamil Nadu CM Stalin wishes Lalu Prasad Yadav on his birthday | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी

चेन्नई, 11 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘सामाजिक न्याय के पुरोधा भाई लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई जिन्होंने आगे बढ़कर धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक-आर्थिक समानता और पिछड़े वर्ग को सशक्त करने के लिए काम किया।’’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने 74वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया। उनकी बेटी मीसा भारती ने अपने ट्विटर हैंडल से जन्मदिन मनाने की तस्वीर साझा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu CM Stalin wishes Lalu Prasad Yadav on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे