लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु निकाय चुनाव : जीत की राह पर द्रमुक; अन्नाद्रमुक को झटका

By भाषा | Updated: October 13, 2021 00:41 IST

Open in App

चेन्नई, 12 अक्टूबर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को नौ जिलों में स्थानीय निकाय चुनावों में जीत मिलती दिख रही है जिसके लिए दो चरणों में छह और नौ अक्टूबर को मतदान हुआ था।

दो चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई। विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) को झटका लगा है। मतगणना रुझानों के अनुसार, मुख्य विपक्षी पार्टी कई जगहों पर सत्तारूढ़ द्रमुक से पीछे है। द्रमुक 140 जिला पंचायत वार्डों में से कम से कम 88 सीटों पर अन्नाद्रमुक से आगे है जबकि विपक्षी दल दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

छह अक्टूबर को 39 यूनियन में मतदान हुआ था, जबकि शेष 35 यूनियन में नौ अक्टूबर को कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुपथुर, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, तिरुनेलवेली और तेनकासी जिलों में मतदान हुआ। राज्य में 140 जिला पंचायत वार्ड सदस्यों, 74 पंचायत यूनियन, 1,381 पंचायत यूनियन वार्ड सदस्यों, 2,901 ग्राम पंचायत अध्यक्षों और 22,581 ग्राम पंचायत वार्ड पार्षदों सहित 27,003 पदों को भरने के लिए चुनाव हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल