लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु निकाय चुनाव: अन्नाद्रमुक ने निर्वाचन अधिकारी के कामकाज पर उठाये सवाल

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:41 IST

Open in App

चेन्नई, 25 सितंबर तमिलनाडु में विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने शनिवार को कहा कि कल्लाकुरीचि जिले में निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों के मनमाने रवैये पर आपत्ति जताई। इसके साथ ही पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को खारिज किये जाने पर भी सवाल उठाया और राज्य निर्वाचन आयोग से तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

कल्लाकुरीचि राज्य के उन नौ जिलों में से एक है, जहां छह और नौ अक्टूबर को स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। अन्नाद्रमुक की वकीलों की शाखा के संयुक्त सचिव आर एम बाबू मुरुगावेल ने राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को बताया कि जिस मनमाने तरीके से चुनाव अधिकारी और जांच अधिकारी काम कर रहे हैं, उसे देखकर उनकी पार्टी स्तब्ध है।

उन्होंने एसईसी को लिखे एक पत्र में कहा कि कल्लाकुरीचि में चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को बिना किसी प्रारंभिक जांच के खारिज कर दिया गया। नामांकन पत्र इस आधार पर खारिज किये गए थे कि प्रस्तावक किसी अन्य उम्मीदवार के लिए भी प्रस्तावक के तौर पर पेश हुआ था।

मुरुगावेल ने कहा कि उम्मीदवारों के साथ धोखाधड़ी की गई। किसी और व्यक्ति को लाया गया जैसे कि वही व्यक्ति किसी अन्य उम्मीदवार के लिए प्रस्तावक के तौर पर पेश हुआ हो। उन्होंने संबंधित निर्वाचन अधिकारी पर किसी अन्य दल की सहायता करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह