लाइव न्यूज़ :

तमलिनाडु के मुख्यमंत्री ने जयललिता स्मारक का किया अनावरण

By भाषा | Updated: January 27, 2021 13:11 IST

Open in App

चेन्नई, 27 जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को मरीना में पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्मारक का अनावरण किया। इस स्मारक का डिजाइन पौराणिक अमर पक्षी ‘फीनिक्स’ की आकृति पर आधारित है। तीन साल पहले इस स्मारक की आधारशिला रखी थी।

इस कार्यक्रम में पनीरसेल्वम और विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल भी मौजूद थे। तीनों ने बाद में पूर्व मुख्यमंत्री को उस स्थान पर श्रद्धांजलि भी दी, जहां उन्हें पांच दिसंबर, 2016 को दफनाया गया था। इस मौके पर पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम ने साष्टांग प्रणाम किया।

स्मारक पर जयललिता की एक विशाल तस्वीर पर भी इन नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम ने मई, 2018 में संयुक्त तौर पर इस स्मारक की आधारशिला रखी थी। यह स्मारक पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामाचंद्रन के कामराजर सलाई के मरीना बीच पर स्थित स्मारक के निकट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह