लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा, स्टालिन नेता बनने में अक्षम

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:24 IST

Open in App

कोयंबटूर, 23 जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन को भ्रष्टाचार पर बहस करने की चुनौती देते हुये कहा कि वह नेता बनने के लायक नहीं हैं ।

प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार करने के दौरान पलानीस्वामी ने कहा कि अन्नाद्रमुक का सीधे सामना करने की साहस स्टालिन में नहीं है । मुख्यमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि ग्राम सभा की बैठकों के जरिये झूठे वादे कर वह सत्तारूढ़ दल को केवल बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक अपने सफलतम कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में जा रहा है लेकिन द्रमुक के पास बताने के लिये कोई उपलब्धि नहीं है और ग्राम सभा बैठक के नाम पर केवल नाटक हो रहा है।

पलानीस्वामी ने कहा कि स्टालिन एक महिला के सवाल का जवाब देने में विफल रहे थे, जिसकी एक महीने पहले शहर में पिटाई हुयी थी जब उसने ग्राम सभा के दौरान कल्याणकारी योजनाओं पर उनसे सवाल किया था ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रमुक के 13 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और स्टालिन भ्रष्टाचार पर चर्चा करना चाहते हैं ।

पलानीस्वामी ने कहा कि वह जमीन से उठ कर आये हैं और मुख्यमंत्री बने लेकिन स्टालिन को उनका यह पद उनके पिता की वजह से प्राप्त हुआ है क्योंकि उनके पिता प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और पार्टी के अध्यक्ष थे ।

एम जी रामचंद्रन एवं जयललिता जैसी अन्नाद्रमुक की शीर्ष नेताओं ने आम लोगों के लिये और उनके अधिकारों के लिये लड़ाई लड़ी लेकिन स्टालिन के पिता ने अपने परिवार के लिये काम किया ।

उन्होंने कहा कि द्रमुक के दोबारा सत्ता में आने पर प्रदेश में शांति नहीं रहेगी। पार्टी के कार्यकर्ता खाली जमीन पर कब्जा कर लेंगे जैसा कि पार्टी की पिछली सरकारों के कार्यकाल में हुआ है।

पलानीस्वामी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये तमिलनाडु सरकार की आलोचना करने वाले और दिल्ली एवं केरल सरकारों की तारीफ करने वाले स्टालिन अब चुप हैं जबकि राज्य सरकार ने महामारी के प्रसार को रोकने में सफलता पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग