लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का राज्यपाल से राजीव गांधी हत्या मामले में सात दोषियों की रिहाई का अनुरोध

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:03 IST

Open in App

चेन्नई, 29 जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सभी सात दोषियों की रिहाई का मुद्दा उठाया।

प्रदेश के मंत्री डी जयकुमार ने यह जानकारी दी।

राज्यपाल से मुलाकात के पहले पलानीस्वामी ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान सितंबर 2018 के कैबिनेट प्रस्ताव को दोहराया जिसमें दोषियों की रिहाई की सिफारिश की गयी थी।

इस मुलाकात के दौरान जयकुमार भी पलानीस्वामी के साथ थे। जयकुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, "मुख्यमंत्री ने (राज्यपाल के समक्ष) सात दोषियों को रिहा करने का मुद्दा उठाया।’’

मत्स्य मंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर गौर करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सात दोषियों की रिहाई के लिए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।

पलानीस्वामी नीत कैबिनेट ने नौ सितंबर, 2018 को राज्यपाल से मुरुगन, संथन, ए जी पेरारीवालन, जयकुमार, रविचंद्रन, रॉबर्ट पायस और नलिनी की रिहाई की सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस