लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मेट्रो रेल का किराया 20 रुपये घटाया, नये किराये 22 फरवरी से लागू

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:23 IST

Open in App

चेन्नई, 20 फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को चेन्नई मेट्रो रेल में यात्रा के लिए अधिकतम किराया को 20 रुपये कम करने की घोषणा की, इस प्रकार से पूर्ण लाइन की यात्रा का किराया वर्तमान के 70 रुपये से घटकर 50 रुपये हो गया।

सीएमआरएल (चेन्नई मेट्रो) का नया किराया 22 फरवरी से लागू होगा।

नई किराया संरचना के अनुसार, यात्रियों को दो किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये का भुगतान करना होगा, दो से पांच किमी की दूरी के लिए किराया 20 रुपये होगा जबकि 5 से 12 किमी की दूरी की यात्रा करने के लिए किराया 30 रुपये होगा।

यात्रियों को 12 से 21 किमी के बीच की दूरी के लिए 40 रुपये का भुगतान करना होगा और 21 किमी से अधिक (32 किमी तक) का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि क्यूआर कोड या सीएमआरएल स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर टिकट बुक करने वालों को किराया में 20 प्रतिशत और छूट प्रदान की जाएगी।

पलानीस्वामी ने बयान में कहा, "लोगों की मांगों को स्वीकार करते हुए कि सीएमआरएल सेवा को और बढ़ाने के लिए मेट्रो रेल किराए में कमी की जानी चाहिए, सरकार ने लोगों की भलाई के लिए किराए में कटौती की घोषणा की है।"

उन्होंने बताया कि सीएमआरएल के फेज-1 के 45 किमी के स्ट्रेच के लिए 100 रुपये के दैनिक पास पर ही यात्री अब वन्नारपेट से विम्को नगर तक की नौ किमी की अतिरिक्त यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।

इसी तरह, मासिक पास का उपयोग करने वाले लोग नई विस्तारित लाइन तक 2,500 रुपये के मौजूदा किराए पर ही विम्को नगर तक जा सकते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन यात्रियों के लिए दैनिक टिकट (दैनिक पास के लिए नहीं) पर 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया