लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने द्रमुक प्रमुख स्टालिन को दी शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: May 3, 2021 13:01 IST

Open in App

चेन्नई, तीन मई अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेता एवं तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन को सोमवार को शुभकामनाएं दीं।

पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं एम के स्टालिन को शुभकामनाएं देता हूं, जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने वाले हैं।’’

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक ने 124 सीट जीत ली हैं और वह नौ सीटों पर आगे है और उसकी सहयोगी कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की है और वह एक सीट पर आगे है। इसके अलावा उसके अन्य सहयोगियों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने दो-दो तथा विदुथलाई चिरुथिगल काची ने चार सीटें जीती हैं।

अन्नाद्रमुक ने 64 सीट जीती हैं और वह दो सीटों पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी पट्टाली मक्कल काची ने पांच सीट जीती हैं। एक अन्य सहयोगी भाजपा तीन सीट जीत चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीट हैं और बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।

उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी जीत की बधाई दी।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘मैं राज्य विधानसभा चुनाव में जीत और केरल के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए पिनराई विजयन को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ममता बनर्जी को बड़ी जीत हासिल करने पर बधाई और अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह