लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इडापड्डी से नामांकन दाखिल किया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:27 IST

Open in App

सेलम (तमिलनाडु), 15 मार्च तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक के पलानीस्वामी ने सोमवार को सेलम जिले के अपने पैतृक निवास क्षेत्र इडापड्डी से नामाकंन दाखिल किया। यहां छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे।

पलानीस्वामी इडापड्डी से चार बार (वर्ष 1989,1991,2011,2016) में चुनाव जीत चुके हैं और इस इलाके को सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के गढ़ के रूप में जाना जाता है।

मुख्यमंत्री स्थानीय तालुका कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले ही अपनी कार से उतर गए और अकेले पैदल जाकर पीठासीन अधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते निर्वाचन आयोग द्वारा भीड़ एकत्र नहीं होने के सख्त निर्देश का अनुपालन करते हुए यह किया।

इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए 67 वर्षीय पलानीस्वामी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता को याद किया जिन्होंने वर्ष 1989 में उन्हें इडाप्पडी निर्वाचन क्षेत्र में सेवा का मौका दिया था।

पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने एक विधायक, मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री के तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा चुनावी घोषणा पत्र सभी वर्गों के लोगों को खुशी देगा।’’

एक सवाल के जवाब में पलानीस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र से संशोधित नागरिकता कानून वापस लेने के लिए कहेगी।

उल्लेखनीय है कि 234 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक 179 सीटों पर लड़ रही है जबकि सहयोगी दलों के 12 उम्मीदवार भी पार्टी के ही दो पत्ते के चुनाव निशान पर मैदान में है। अन्नाद्रमुक लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस