लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने तीन अम्मा कैंटीन वाहनों की शुरुआत की

By भाषा | Updated: November 4, 2020 18:43 IST

Open in App

चेन्नई, चार नवंबर आम जनता और कामगारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को यहां तीन सचल अम्मा कैंटीन की शुरुआत की।

कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराने की सचल सेवा का उद्घाटन करते हुए पलानीस्वामी ने यहां सचिवालय में जनता को भोजन वितरित किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि तीनों वाहनों की कुल कीमत लगभग 27 लाख रुपये है।

पलानीस्वामी ने कहा, “तीन सचल अम्मा कैंटीन सेवा की शुरुआत कर मैं बहुत खुश हूं।”

उन्होंने अपने ट्वीट कर कहा कि यह पहल, पहले से मौजूद अम्मा कैंटीन की श्रृंखला का विस्तार है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, निकाय प्रशासन मंत्री एस पी वेलुमणि, मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार और मुख्य सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारी मौजूद थे।

एक अधिकारी ने कहा कि ग्रेटर चेन्नई कार्पोरेशन की पहल वाले ये तीन वाहन कहीं भी काम कर रहे मजदूरों को उनके कार्यस्थल पर जाकर भोजन उपलब्ध करा सकेंगे।

एक निकाय अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वैन उन मरीना तट जैसे स्थानों पर भी खड़ी रहेगी जहां आम लोग बड़ी संख्या में जाते हैं।

उन्होंने कहा, “आवश्यकता पड़ने पर सचल वैन की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल