लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों को रेमडेसिविर की सीधी बिक्री की शुरुआत की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 18:25 IST

Open in App

चेन्नई, 19 मई मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को यहां निजी अस्पतालों को एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर की सीधी बिक्री की शुरुआत की और इस दौरान 25 स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रतिनिधियों को दवा की 960 शीशियां दी गईं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां कहा गया कि राज्य सरकार के पोर्टल पर 343 अस्पतालों ने दवा लेने के लिये पंजीकरण कराया था। राज्य सरकार ने कहा था कि ऑक्सीजन ले रहे कोविड-19 मरीजों के बारे में पोर्टल पर जानकारी दी जाये जाए जिन्हें यह दवाएं दी जानी हैं।

जिन अस्पतालों ने मरीजों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जिन्हें दवा की जरूरत थी, उनकी संख्या 151 थी और उन्हें रेमडेसिविर की आपूर्ति की गई।

सरकार ने 16 मई को कहा था कि निजी अस्पतालों को सीधे रेमडेसिविर की आपूर्ति की जाएगी जिससे उन स्थानों पर ज्यादा भीड़ न लगे जहां सरकार की तरफ से चिकित्सक के पर्चे पर यह दवाएं दी जा रही थीं।

सरकारी तमिलनाडु चिकित्सा सेवाएं निगम की तरफ से सरकारी अस्पातलों को दवा की आपूर्ति की जा रही है।

स्टालिन ने यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम बिक्री केंद्र से अस्पतालों को दवा की सीधी बिक्री की शुरुआत की और 25 अस्पतालों को रेमडेसिविर की 960 शीशी दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो