लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:02 IST

Open in App

चेन्नई, 11 मार्च तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को यहां राजीव गांधी राजकीय जनरल अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई। उन्हें देश में ही विकसित किए गए ‘कोवैक्सीन’ टीके की खुराक दी गई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों से टीका लगवाने की अपील भी की।

अस्पताल में पलानीस्वामी को टीका लगाने से पहले उनकी नब्ज़ और रक्तचाप का परीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पलानीस्वामी को ‘कोवैक्सीन’ टीके की पहली खुराक दी गई।

प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी को देश में कोविड रोधी टीकाकरण की शुरुआत की थी जिसके करीब दो महीने बाद मुख्यमंत्री ने टीका लगवाया है।

उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम तथा विजयभास्कर समेत कई वरिष्ठ मंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन पहले ही टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

केंद्र सरकार ने एक मार्च से 60 से अधिक उम्र के लोगों तथा पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित 45-59 साल की आयु के लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने की इजाजत दे दी है।

टीका लगाने के बाद मुख्यमंत्री को कुछ देर निगरानी में रखा गया। विजयभास्कर तथा एक नर्स ने उनसे पूछा कि टीका लगवाने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, इसपर पलानीस्वामी ने कहा कि वह ठीक हैं।

पलानीस्वामी ने बाद में पत्रकारों से कहा कि राज्य में 11.25 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोगों की रक्षा करने के लिए सरकार ने टीका उपलब्ध कराने का कदम उठाया है और मैं लोगों से टीका लगवाने की अपील करता हूं।”

तमिलनाडु में करीब एक महीने तक कोरोना वायरस के नए मामले प्रतिदिन 500 से कम आए थे लेकिन पांच मार्च से मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। बुधवार को 671 नए मामले साकनग आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू