यौन उत्पीड़न रोकने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन कक्षाओं की रिकॉर्डिंग का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 00:37 IST2021-05-27T00:37:29+5:302021-05-27T00:37:29+5:30

Tamil Nadu Chief Minister directed recording of online classes to prevent sexual harassment | यौन उत्पीड़न रोकने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन कक्षाओं की रिकॉर्डिंग का निर्देश दिया

यौन उत्पीड़न रोकने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन कक्षाओं की रिकॉर्डिंग का निर्देश दिया

चेन्नई, 26 मई तमिलनाडु में ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि डिजिटल तरीके से पढ़ाई पर निगरानी रखी जाए।

उन्होंने संबंधित स्कूल प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं की रिकॉर्डिंग का भी निर्देश दिया।

स्टालिन ने यहां एक प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूल की छात्राओं को अभद्र संदेश भेजकर कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक शिक्षक की गिरफ्तारी के मद्देनजर समीक्षा बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu Chief Minister directed recording of online classes to prevent sexual harassment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे