लाइव न्यूज़ :

राहत व बचाव अभियान में समन्वय के लिये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने 11 मंत्रियों को किया तैनात

By भाषा | Updated: December 5, 2020 21:26 IST

Open in App

चेन्नई, पांच दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने चक्रवात ‘बुरेवी’ से प्रभावित जिलों में राहत व बचाव कार्य में समन्वय के लिये 11 मंत्रियों को तैनात किया है जो व्यक्तिगत रूप से जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी युद्धस्तर पर काम करने को कहा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने चक्रवात के कारण मारे गए सात लोगों के परिवार को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया।

पलानी स्वामी ने राज्य में लगातार हो रही बारिश के बीच स्थिति का जायजा लिया और कहा कि 75 झोपड़ियां और आठ अन्य घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि कुल 1725 झोपड़ियों और 410 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने उन घरों में रहने वालों के लिये भी मुआवजे का ऐलान किया जहां चक्रवात से नुकसान हुआ है। इसके अलावा उन लोगों को भी मुआवजा मिलेगा जिन्हें मवेशियों का नुकसान उठाना पड़ा है।

चक्रवात के दौरान 66 पेड़ और 27 बिजली के खंभे भी उखड़ गए।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देश दिया के वे जल निकायों पर करीबी नजर रखें।

लोगों की मदद के लिये छह जिलों में एनडीआरएफ की 14 टीम तैनात की गई हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कुड्डालोर जिले में पी थंगामनि और एम सी संपत को, तिरुवरूर जिले में केपी एनपालागन और आर कामराज को, नागापट्टिनम में एस पी वेलुमणि, ओ एस ननियन और डॉ. सी विजयभास्कर को राहत और बचाव कार्य के निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसमें कहा गया कि इसके अलावा के ए सेनकोट्टायन और पी बेंजामिन चेंगलपट्टू व कांचीपुरम जिलों में राहत व बचाव कार्य का जायजा लेंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक डी जयकुमार और के पांडियाराजन चेन्नई में गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

‘बुरेवी’ के प्रभाव के कारण तीन और चार दिसंबर को राज्य में भारी बारिश हुई खासकर कुछ दक्षिणी जिलों में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू