लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:43 IST

Open in App

चेन्नई, 22 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किये जाने पर सोमवार को बधाई दी।

अभिनंदन ने 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई झड़प के दौरान दुश्मन के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। स्टालिन ने अभिनंदन की प्रशंसा करते हुए उन्हें "तमिलनाडु की मिट्टी का वीर पुत्र" करार दिया, जिन्होंने तमिल साहित्य की महान कृति 'पुराणनुरु' में उल्लखित बहादुरी की परंपराओं के अनुरूप मातृभूमि की रक्षा की।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "मैं उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किए जाने से बहुत खुश हूं और उन्हें इसकी बधाई देता हूं।"

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति कोविंद ने विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) वर्धमान अभिनंदन को वीर चक्र प्रदान किया। उन्होंने अदम्य शौर्य और साहस का प्रदर्शन किया था, खुद की सुरक्षा की परवाह नहीं करते हुए कर्तव्य की असाधारण भावना का प्रदर्शित की थी।”

गौरतलब है कि अभिनंदन ने अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान के गिरने से पहले 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। भारत द्वारा बालाकोट में आतंकी शिविरों पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद यह हवाई झड़प हुई थी।

सरकार ने वर्धमान को वीर चक्र प्रदान करने के निर्णय की घोषणा 2019 में की थी। इस महीने की शुरुआत में, वायुसेना ने वर्धमान की पदोन्नति ग्रुप कैप्टन के रूप में की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी