लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ‘भ्रष्टाचार’ में संलिप्त रहने के चलते शाह के आगे झुके : राहुल

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:48 IST

Open in App

चेन्नई, 28 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने के चलते वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगे झुकने को मजबूर हुए।

राज्य में छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने दावा किया कि उन्होंने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को ‘नियंत्रित’ कर रहे हैं और उन्हें (पलानीस्वामी को) ‘‘चुपचाप उनके चरण स्पर्श करने के लिए मजबूर किया, जिसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक ‘नेता’ को शाह के आगे झुकने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि वह (उक्त नेता) भ्रष्ट हैं और इस व्यक्ति ने भ्रष्टाचार के चलते अपनी आजादी खो दी। उन्होंने दावा किया कि पलानीस्वामी की भी यही स्थिति रही है।

हालांकि, गांधी ने उत्तर प्रदेश के उस नेता के नाम का उल्लेख नहीं किया।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘तमिलनाडु का मुख्यमंत्री अमित शाह के आगे झुकना नहीं चाहेगा और तमिलनाडु का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं करना चाहेगा।’’

गांधी ने आरोप लगाया कि हालांकि, पलानीस्वामी अपने ‘भ्रष्टाचार’ के चलते शाह के आगे झुकने को मजबूर हो गये।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दुर्भाग्य से, उन्होंने (पलानीस्वामी) तमिलनाडु के लोगों का जो पैसा चुराया है उसके चलते वह अब फंस गये हैं।’’

गांधी ने विश्वास जताया कि द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह