लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से लॉकडालन लागू कराने को कहा

By भाषा | Updated: May 9, 2021 17:17 IST

Open in App

चेन्नई, नौ मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 10 मई से शुरू हो रहे दो हफ्ते के लॉकडाउन का पूर्ण कार्यान्वयन कराने की जिम्मेदारी रविवार को मंत्रियों को दी और कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालो में ऑक्सीजन का इस्तेमाल उचित तरीके से हो तथा यह जाया न हो।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्टालिन ने अपने साथी मंत्रियों से कोविड-19 के परिदृश्य और प्रबंधन पर नजर रखने को कहा है। साथ में एंटी वायरल इंजेक्शन रेमडेसिविर की बिक्री की निगरानी करने और यह देखने को भी कहा कि दवाई काला बाजारी में न बेची जाए।

सरकार चेन्नई, कोयंबटूर, सलेम, तिरुचिरापल्ली, मदुरै और तिरुनेलवेली में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रही है।

स्टालिन ने कहा कि मंत्री सुनिश्चित करें कि जो जिला उन्हें सौंपा गया है, वहां पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन हो, क्योंकि इसके पालन से वायरस के प्रसार को नियंत्रित किया जा सकता है तथा मौतों को कम किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को उचित इलाज देने की जरूरत है और डॉक्टरों, नर्सों तथा मरीजों के लिए खाना समेत सुविधाओं को सुधारा जाए।

कई चुनौतियों के बावजूद, सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है और इसलिए मंत्री सुनिश्चित करें कि जीवन रक्षक गैस का इस्तेमाल उचित तरीके से हो और अस्पतालों में इसकी बर्बादी से बचा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल