लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:05 IST

Open in App

चेन्नई, 28 दिसंबर ब्रिटेन में कोविड-19 के एक नए प्रकार का पता चलने के बाद डर के साये के बीच, तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को फेस मास्क के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि यह संक्रमण के खिलाफ एक प्रभावी निवारक बन गया है।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि ब्रिटेन से राज्य में लौटने पर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए 13 मरीजों के नमूनों को पुणे की एक प्रयोगशाला में विश्लेषण के लिए भेजा गया है और अगर वे वायरस के नए प्रकार से संक्रमित पाए जाते हैं तो उसी मुताबिक उपचार शुरू किया जा सकता है ।

उन्होंने महामारी की स्थिति पर जिला कलेक्टरों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि नया कोरोनावायरस संक्रमण भी मास्क नहीं पहनने से फैलता है।”

उन्होंने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने का एकमात्र तरीका अब लोगों के लिए अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना है।

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कुछ लोगों ने महामारी को हल्के में लिया और फेस मास्क पहनने से परहेज किया। संक्रमण के मामले घटने के बीच मुख्यमंत्री ने जनता से कोविड दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने अधिकारियों से नए साल और पोंगल उत्सव के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने का आग्रह किया ।

पलानीस्वामी ने कहा कि अब तक उनकी सरकार संक्रमण को नियंत्रित करने, इलाज और राहत उपायों को लागू करने पर 7,544 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

पलानीस्वामी ने आगे कहा कि रक्त के नमूने एकत्र करने, उचित उपचार देने और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इकाई लगाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर वर्तमान में 5.84 प्रतिशत थी, जबकि मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे