लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: पुलिस उपनिरीक्षक की मौत पर मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 1, 2021 15:48 IST

Open in App

तूतीकोरिन (तमिलनाडु), एक फरवरी तूतीकोरिन में एक व्यक्ति ने माल ढुलाई की वैन से एक पुलिस उप निरीक्षक की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे सोमवार तड़के पुलिस अधिकारी की मौत को गई। अधिकारी ने नशा करके इलाके में उत्पात मचाने के लिए आरोपी को फटकार लगाई थी।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने एरल थाने के उप निरीक्षक बालू की मौत पर शोक प्रकट करते हुए दिवंगत अधिकारी के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

आरोपी ने एक स्थानीय अदालत में समर्पण कर दिया।

पलानीस्वामी की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि रविवार रात को मुरुगावेल शराब पीकर एक ढाबे पर उत्पात कर रहा था जब बालू और एक अन्य पुलिसकर्मी ने उसे फटकार लगाई थी।

बाद में सोमवार तड़के जब बालू गश्त पर थे तब मुरुगावेल ने क्रोध में अपने वाहन से पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी जिससे बालू की मौत हो गई।

इस घटना में कांस्टेबल पोन सुब्बैया घायल हो गए। घटना पर शोक जताते हुए पलानीस्वामी ने बालू के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जन राहत कोष से सुब्बैया को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने बालू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का निर्देश दिया है।”

पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने दोषी पर काननू सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इस बीच आरोपी मुरुगावेल ने जिले की एक स्थानीय अदालत के सामने समर्पण कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!